{"_id":"69cec876db24e9134005bc51","slug":"unveiling-of-ambedkars-statue-stopped-16-bound-by-surety-bond-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-168387-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर रोक, 16 मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर रोक, 16 मुचलका पाबंद
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव जंधेड़ी में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। जानसठ के एसडीएम राजकुमार भारती ने शुक्रवार को होने वाले अनावरण को रुकवा दिया। पूर्व प्रधान समेत 16 लोग मुचलका पाबंद किए गए हैं।
प्रतिमा पिछले वर्ष ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति स्थापित की गई थी। अनावरण की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने सिखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा के साथ वर्तमान प्रधान राहुल देव और पूर्व प्रधान धीर सिंह के साथ तहसील में बैठक की।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बाबा साहेब की प्रतिमा ग्राम समाज की भूमि पर बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित की गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह प्रतिमा गांव में प्रधान पद के चुनाव को ध्यान में रखकर स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि अनावरण भी चुनाव को लेकर किया जा रहा है। इन तथ्यों के आधार पर एसडीएम ने प्रतिमा के अनावरण पर रोक लगा दी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके तहत वर्तमान प्रधान राहुल देव, पूर्व प्रधान धीर सिंह सहित करीब 16 ग्रामीणों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
पूर्व प्रधान धीर सिंह अपने पिता की स्मृति में शुक्रवार को इसका अनावरण करने वाले थे। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल प्रतिमा के अनावरण पर रोक लगा दी गई है।