{"_id":"5eebaf628ebc3e42be64e2a8","slug":"unlock-1-will-focus-on-city-traffic-muzaffarnagar-news-mrt4870551169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 में शहर के ट्रैफिक पर होगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 में शहर के ट्रैफिक पर होगा फोकस
विज्ञापन
जिला परिषद मार्केट में सड़क किनारे खड़े वाहनों को उठाकर ले जाती क्रेन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अनलॉक-1 में शहर के ट्रैफिक पर होगा फोकस
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही अनलॉक-1 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शहर की सड़कों पर लोगों की बढ़ती भीड़ ट्रैफिक जाम की समस्या को बढ़ाने लगी है। शहर के भगतसिंह रोड, अस्पताल चौक, मीनाक्षी चौक, लोहिया बाजार के साथ ही नई मंडी के भी कुछ क्षेत्रों में जाम लगने लगा है।
जिला प्रशासन धीरे-धीरे आवाजाही पर लगी बंदिशों को कम करने में लगा है, जिसके चलते अब गांव-देहात से भी लोग शहर में खरीदारी करने या अन्य कारणों से आने-जाने लगे हैं। वहीं, शहर में भी अब सभी प्रमुख बाजार व दुकानें खुल रहीं हैं, जिन पर खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इसके चलते शहर में एक बार फिर से ट्रैफिक जाम की समस्या भी सिर उठाने लगी है। इन परिस्थितियों के चलते एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को जाम प्रभावित शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग के लिए प्रभावी कदम उठाने, सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए।
नए एसपी ट्रैफिक के लिए होगी चुनौती
मुजफ्फरनगर। जनपद में एसपी ट्रैफिक का पद संभालने वाले नवागत राम अभिलाष त्रिपाठी के लिए ट्रैफिक जाम चुनौती साबित हो सकता है। एसपी ट्रैफिक हालांकि जनपद में इससे पहले भी तीन साल तक कार्य कर चुके हैं, लेकिन करीब 20 साल बाद हो रही इस वापसी के बाद उन्हें शहर के नए मार्गों, नई कॉलोनियों व नए प्वाइंटों के बारे में समझते हुए इससे जूझना होगा।
विज्ञापन
बेतरतीब खड़े वाहनों को किया जब्त
मुजफ्फरनगर। शहर में लगते जाम के चलते बृहस्पतिवार से ट्रैफिक विभाग ने भी सख्ती दिखाते हुए सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को जब्त करना शुरू कर दिया। शहर के कोर्ट रोड, झांसी रानी चौक, टाउन हॉल रोड के साथ ही चर्च रोड पर अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन लगाकर जाम की वजह बन रहे एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया।

नगर की गोल मार्किट में खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR