फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   University examination started in Kovid rules

कोविड नियमों में विवि की परीक्षा शुरु

Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
University examination started in Kovid rules
कोविड नियमों में विवि की परीक्षा शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण काल के बाद बृहस्पतिवार से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कोविड के नियमों के तहत शुरू हुईं। द्वितीय, तृतीय वर्ष के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाएं भी होगी। शहर के चारों कालेजों के अलावा निजी कालेजों में भी परीक्षाएं कराई गईं।
पहले दिन बीएसएसी द्वितीय वर्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष और एमकॉम की परीक्षाओं के अलावा 18 प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा होने के कारण काफी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कालेज के गेट पर विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज कराए गए। थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कक्ष में भी परीक्षार्थियों को दो गज की दूरी के हिसाब से सिटिंग प्लान किया गया। शहर के डीएवी डिग्री और एसडी डिग्री कॉलेज में सर्वाधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज में भी परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन

इस बार चार पारी में परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा का समय डेढ़ घंटा है। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में तीन पारी में परीक्षा हुई। कोविड के नियमों का पालन किया गया। जो विद्यार्थी मास्क पहन कर नहीं आया, उसे मास्क दिया गया। दूसरी पारी में 580, तीसरी पारी में 574 और चौथी पारी में करीब एक हजार छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। डीएवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा ने बताया कि पहले दिन तीसरी पारी में 928 और चौथी पारी में 606 छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगवाकर ही दिया प्रवेश
खतौली। बृहस्पतिवार से डिग्री कालेजों में परीक्षाएं आरंभ हो गईं। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। जिन विद्यार्थियों पर मास्क नहीं थे, उन्हें कालेज प्रशासन ने मास्क दिए।

बृहस्पतिवार को दो पाली में परीक्षा कराई गई। केके जैन डिग्री कालेज की प्राचार्या नीतू वशिष्ठ ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर तैयारी की गई। दोनों पाली में परीक्षा से पहले सैनिटाइज कराया गया। प्रथम पाली में एमकॉम, बीएससी द्वितीय वर्ष के बायो और मैथ की परीक्षा हुई। जिसमें 196 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा दूसरी पाली में बीएसई तृतीय वर्ष में बायो, मैथ 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्योत्तमा कन्या स्नात्तोकतर महाविद्यालय की प्राचार्या कविता वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। एमकाम द्वितीय, बीएससी द्वितीय में बायो, मैथ में 129 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि बीएससी तृतीय वर्ष के 69 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 24 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed