फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unique Bharat Mata temple will be built in Jansath

जानसठ में बनेगा अनोखा भारत माता का मंदिर

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unique Bharat Mata temple will be built in Jansath
जानसठ। जानसठ के राजकीय पशु चिकित्सालय में भारत माता का मंदिर बनाया जा रहा है। ऐसा मंदिर या तो हरिद्वार में स्थित है, इसके बाद जानसठ में बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। नववर्ष में भारत माता के मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। नववर्ष तक इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के संरक्षक भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. सतीश खटीक ने बताया कि सन 1984 में कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय में तत्कालीन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत कौशिक रहे। उनके तीन पुत्रियां थीं, कोई पुत्र नहीं था। एक दिन उनको सपने में भगवान भोलेनाथ ने दर्शन दिए। कहा कि अगर वे उनके मंदिर का निर्माण कराते हैं, तो उनको पुत्र की प्राप्ति होगी। सन 1985 में उनको पुत्र प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

डॉ. रमाकांत कौशिक ने सन 1986 में राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर के अंदर भगवान भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण कराया। स्थानांतरण होने के बाद भी वे अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन 2018 में राजकीय पशु चिकित्सालय की जर्जर भवन को गिराने का काम शुरू किया गया। जिस कारण मंदिर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। सरकार की ओर से नया राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य कराया गया। उधर, मंदिर समिति की ओर से दोबारा से भगवान भोलेनाथ का मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा अनोखा भारत माता के मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया है। जिसमें करीब सवा पांच फुट ऊंची भारत माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed