फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State talks to CM for oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के लिए सीएम योगी से बात की डा बालियान ने

Sat, 24 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State talks to CM for oxygen plant
विकास भवन मे बैठक लेते मंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए सीएम से बात की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना को मात देकर लौटे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने विकास भवन में डीएम और एसएसपी समेत आला अफसरों की बैठक लेकर कोरोना से बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर बालियान ने फोन पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का नया प्लांट लगवाने की मांग की। इस पर सीएम ने मांग स्वीकार करते हुए प्रस्ताव भिजवाने की बात की है।
दिल्ली से शुक्रवार को लौट कर आए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विकास भवन में डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल के अलावा बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की बैठक ली। विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। डॉ. बालियान ने अफसरों से कोरोना से बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली। नियमित जरूरत की वस्तुओं, जरूरी दवाइयों, ऑक्सीजन आदि की समुचित व्यवस्था के बारे में भी जाना। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में तीन सौ बेड हैं, जो 500 तक हो सकते हैं। एल-दो और एल-3 अस्पताल में 168 मरीज भर्ती हो चुके हैं। ऑक्सीजन के यहां दो प्लांट 30 और 10 एनएम3 के हैं, जबकि 30 एनएम3 का प्लांट निर्माणाधीन है। यदि बेड बढ़ेंगे तो ऑक्सीजन ज्यादा चाहिए। इस पर डॉक्टर बालियान ने बैठक में ही मोबाइल फोन से सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर यहां की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ही 500 बेड तक बढ़ाने की बात बताई। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का अनुरोध किया किया। मंत्री ने बताया कि सीएम ने मांग स्वीकार करते हुए इसका प्रस्ताव तुरंत भिजवाने की बात कही है। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोई भी शिकायत हो तो मंत्री को फोन करें
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत हो तो वो उन्हें फोन करें। बताया कि चिकित्सा, भूख, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, अस्पताल, जमाखोरी, सैनिटाइजेशन, मास्क, भोजन, एंबुलेंस, अंतिम संस्कार इत्यादि पर भी नागरिक अपना सुझाव उनके मोबाइल फोन नंबर 92195 83103 पर दे सकते है। उन्होंने अपने आवास पर समाजसेवा करने वाले उद्यमियों की भी बैठक लेकर लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया, जिस पर सभी ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर लौटे डॉ बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान कोरोना को मात देकर लौटे हैं। विगत दिनों पश्विम बंगाल के चुनाव में प्रचार के दौरान वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से दिल्ली आवास पर आइसोलेट थे। उन्होंने बताया कि गत दिवस उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed