फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State for Livestock Dr. Sanjeev Balyan in Shahpur

जिले का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा: बालियान

Tue, 17 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Livestock Dr. Sanjeev Balyan in Shahpur
शाहपुर के गांव पलड़ी में मंचासीन केंद्रीय राज्यमंत्री व बुढाना विधयाक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा: बालियान
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि किसी भी कीमत पर जिले का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में धर्म और जाति के नाम पर कहीं तनाव नहीं हुआ। बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिसौली की गरिमा को कलंकित करने का कार्य किया है।
शाहपुर ब्लॉक के गांव पलड़ी में रविवार को ग्राम प्रधान मोनू सैनी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि 2014 से पहले जनपद के हालात खराब थे और अराजकता का माहौल था। उन्होंने संघर्ष कर जनपद के हालात सामान्य करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अब फिर कुछ लोग जनपद का माहौल खराब करने का प्रयास करने के साथ युवाओं को भड़काकर उनके हाथ में पत्थर देकर उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक लोग सामाजिक कार्य कर समाज को जोड़ने का कार्य करें। कोई भी व्यक्ति समाज का ठेकेदार नहीं हो सकता।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि 2014 के बाद जनपद में सामाजिक व राजनीतिक परिवर्तन आया है। भाकियू सुप्रीमो स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को संघर्ष करना सिखाया है। सिसौली में मेहमानों का आदर सत्कार किया जाता रहा है। हालांकि सिसौली में उनकी गाड़ी तोड़ने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पिछले दिनों भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिसौली की गरिमा को कलंकित करने का कार्य किया है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी , चरथावल प्रमुख अक्षय पुंडीर , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी , वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, डॉ. प्रदीप चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सोहरण कश्यप और संचालन डॉ कुलदीप त्यागी व सत्यवान भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed