फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State consoled the relatives of the dead

केंद्रीय मंत्री व विधायक ने मृतकों के घर पहुंच कर सांत्वना दी

Sun, 03 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State consoled the relatives of the dead
गांव तिस्सा में सुधीर प्रजापति के निधन होने पर परिजनों को सांत्वना देते मंत्री। - फोटो : KHATAULI
केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया
विज्ञापन

मंसूरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान तथा विधायक विक्रम सैनी ने मंसूरपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में मरने वाले मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी तथा आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि 30 दिसंबर को नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर निवासी अंकित तथा राजेश पुत्र लख्मी मंसूरपुर शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस गांव जा रहे थे। घासीपुरा में बस ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी थी, जिसमें अंकित की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान तथा विधायक विक्रम सैनी ने गांव बेगराजपुर में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी तथा आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 30 दिसंबर को ही मिल मंसूरपुर निवासी 28 वर्षीय हनी राठी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मंत्री व विधायक ने उनके घर भी पहुंच कर सांत्वना दी। 31 दिसंबर को गांव अजमतगढ़ में कुलदीप सैनी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वहां पहुंच कर भी परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, मनोज राठी, नंदकिशोर पांचाल, प्रियंक घासीपुरा, मोनू प्रधान, सुबोध प्रधान, यश गोयल विपुल और राजेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed