फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union demonstrated against the Republic

केंद्र सरकार के खिलाफ रिपब्लिक सेना का प्रदर्शन

Sun, 24 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Union demonstrated against the Republic
मुजफ्फरनगर में हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित बेमुला की मौत के विरोध में रिपब्लिकन सेना के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा और जुलूस के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


रिपब्लिकन सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसवी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दलित छात्र की मौत पर रोष जताया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में सिंह ने कहा कि देश के शिक्षण संस्थानों में दलित छात्रों को उत्पीड़न और मानसिक शोषण का शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद में पांच दलित छात्रों के खिलाफ केंद्र सरकार के श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय के इशारे पर निलंबन की कार्रवाई की गई। सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को सात मांगों को ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में दलित छात्र रोहित के परिवार को दस करोड़ रुपयों की आर्थिक सहायता देने, दोषी मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कुलपति को हटाने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व आईएएस आरके सिंह, मुकेश कुमार अंबेडकर, इफ्तिखार कारी, सत्यपाल, मनोज कुमार, धर्मपाल शर्मा, अजय यादव, डॉ राजीव, तुषार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए
मुजफ्फरनगर। उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने दलित छात्र रोहित बेमुला की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बंडारु दत्तात्रेय के इस्तीफे की मांग की।


सरकुलर रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में दलित छात्रों को निष्कासित किए जाने की निंदा की गई।

पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीबों के बच्चों से शिक्षा संस्थानों में भेदभाव बंद होना चाहिए।

पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, रणधावा मलिक, कंवरपाल फौजी, सतबीर वर्मा, संजय राठी आदि ने विचार रखे। संचालन रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed