{"_id":"5fee20fb8ebc3e3eac38fe00","slug":"union-bank-of-india-caught-fire-muzaffarnagar-news-mrt518313887","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लगी
विज्ञापन
मंसूरपुर में यूनियन बैंक शाखा में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : KHATAULI
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लगी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर मेन बाजार में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग लगने से कंप्यूटर, फर्नीचर और कागजात जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। पुलिस टीम ने बैंक शाखा से धुआं निकलते देख पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दो वाहनों के सहारे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कस्बे में हाईवे स्थित मेन बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। बैंक शाखा प्रबंधक ललित कुमार वाधवा व अन्य कर्मचारी बुधवार शाम बैंक शाखा बंद कर गए थे। रात करीब 10.30 बजे पुलिस टीम गश्त करते हुए बैंक शाखा के बाहर पहुंची। इस दौरान बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। यह देख पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक को इससे अवगत कराया। प्रबंधक के साथ ही अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बैंक शाखा का मुख्य गेट खोला गया तो अंदर भीषण आग धधकी हुई थी। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
गनीमत है कि बच गया लॉकर रूम
यह गनीमत है कि आग की लपटें बैंक के लॉकर रूम तक नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते उसमें रखा कैश व अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया। प्रथम दृष्टया आग शॉर्टसर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। बैंक शाखा प्रबंधक ललित वाधवा ने बताया कि आग में कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। बैंक का सारा कैश और कागजात लॉकर रूम में रखे जाते हैं, जहां तक आग नहीं पहुंची, जिससे सभी कागजात व कैश पूरी तरह बच गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक ग्राहकों के सभी प्रकार के लेनदेन का कार्य मुजफ्फरनगर व खतौली बैंक शाखाओं से होगा।