फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Underpass filled with water, commuters upset

Muzaffarnagar News: अंडरपास पानी से लबालब, राहगीर परेशान

Wed, 26 Jul 2023 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Underpass filled with water, commuters upset
बारिश का पानी भरने पर अंडरपास से निकलना होता है भुश्किलों भरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में बने दस अंडरपास क्षेत्रवासियों की परेशानी का सबब बने है। बारिश का पानी भरने पर अंडरपास से राहगीरों को निकलना मुश्किल भरा काम है। थोड़ी सी बारिश होते ही अंडरपास पानी से लबालब हो जाते हैंं। व्यवस्था बनाने वाले अधिकारी भी केवल बारिश होने के बाद जागते है।
जिले में सबसे ज्यादा परेशानी खतौली और मंसूरपुर क्षेत्र में हैं। नगरीय क्षेत्र में बझेड़ी अंडरपास भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी करता रहा है। शहर की कच्ची सड़क से थोड़ा आगे बने बझेड़ी अंडरपास से रोजाना कई हजार लोगों का आना जाना होता हैं। यह मार्ग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाकर मिलता है।
विज्ञापन

शहर के लोग इस मार्ग काे हाईवे पर पहुंचने के लिए शार्टकट रास्ते के रूप में प्रयोग करते हैं। कांवड़ यात्रा के समय भी इस अंडर पास से लाखों शिव भक्त निकलते है। बावजूद इस अंडर पास के लिए भी जिम्मेदार अधिकारी जागरूक नहीं है। यहां थोड़ी सी बारिश होते ही पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर लाकर निकाला जाता है पानी
लोगों का कहना है कि अंडरपास में पानी न भरे, इसके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई हैं। कहने के लिए यहां बोरिंग करना बताते हैं, लेकिन यह बोरिंग दिखाई नहीं देते। जब ज्यादा पानी भर जाता हैं तो किराए पर ट्रैक्टर लाकर पानी निकाला जाता है।


अंबरपुर निवासी प्रंशात का कहना है कि उनका आना जाना खतौली के बुआड़ा अंडर पास से होता है। मगर, थोड़ी बारिश में यहां कई कई फुट पानी भर जाता है। इससे उन्हें और अन्य लोगों को भारी परेशानी होती हैं। महमूदनगर निवासी वकार अहमद का कहना हैं कि बझेड़ी अंडरपास में बारिश के दौरान बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।



जिले भर दस अंडर पास हैं। उनके क्षेत्र में तीन अंडरपास आते हैं। उन पर व्यवस्था सही है। - विजय शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजिनियर, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed