फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Under Project Alankar, work worth Rs 8 crore will be done in 37 schools.

Muzaffarnagar News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 37 विद्यालयों में आठ करोड़ से होंगे कार्य

Sun, 03 Mar 2024 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Under Project Alankar, work worth Rs 8 crore will be done in 37 schools.
-कलक्ट्रेट में विद्यालयों के लिए स्वीकृत कार्यों की पट्शिला का किया गया शिलान्यास
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के 37 विद्यालयों में भी कार्य किए जाएंगे। वहीं आठ करोड़ से अधिक बजट के स्वीकृत कार्यों की पटशिला का शिलान्यास किया गया है। गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया।

कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 37 विद्यालयों के लिए स्वीकृत कार्यों की पट्शिला का शिलान्यास किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं से छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 37 विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से कार्य किए जाएंगे। इनमें 28 स्वच्छ पेयजल, 13 मल्टीपर्पज हॉल और पांच पुस्तकालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में आठ करोड़ 37 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पूरे प्रदेश के विद्यालयों में होने वाले कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर में किया है। इसका सजीव प्रसारण भी जिले में दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन डॉ. रणवीर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी, उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, ललित मोहन गुप्ता, विनय यादव, प्रीति चौधरी, अमित कुमार, अजय कुमार, भारत, विनोद कुमार, सुशील कुमार वर्मा, आशुतोष, अविनाश, धर्मपाल, राकेश और पवन मेहरा मौजूद रहे।


-----------

इनसेट

इन विद्यालयों में होगा कार्य

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले में 37 विद्यालय में कार्य होंगे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज शहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिसौली, हरिनगर, सम्भलहेड़ा, कुटबी, बड़सू, तेजलहेड़ा, रसूलपुर, रेई, मोहम्मदपुर राय सिंह, ढिंढावली, जीवना, अटाली, जट मुझेड़ा, तिसंग, जंधेड़ी, नावला, कासमपुर, लोई, अलीपुर अटेरना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बधाई कलां, कासपुरखोला, खाईखेड़ी, बिटावदा, सिकंदरपुर, गढ़ी खावतपुर, कम्हेड़ा, जौली, पुरकाजी, बुड़ीना खुर्द, बिराल, मेहलकी, मुथरा, बहादरपुर, कवाल, पुरबालियान और कल्याणपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed