फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle Nehru remembered on Children's Day

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

Fri, 15 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncle Nehru remembered on Children's Day
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चे फैंसी ड्रेस में स्कूल पहुंचे। स्कूलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटिकाओं का मंचन भी हुआ।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को स्मरण करते हुए एवं उनको जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए बाल दिवस मनाया गया। बच्चों के लिए विशिष्ट सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने कहा कि बच्चे कुम्हार के कच्चे घड़े के समान होते हैं, इन्हें जिस रूप में ढाला जाए उसी में ढल जाते हैं। जीसी पब्लिक सीनियर विंग में बाल दिवस पर शिवांश गोयल, वैशाली देवी, ईहा मित्तल ने नेहरू के जीवन परिचय के बारे में बताया। बाल दिवस पर बैडमिंटन, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य आजादवीर ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। कोआर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने विचार रखे। शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ विपिन कुमार एवं आलोक कुमार ने विचार रखे। नेहरू के जीवन पर निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रमोद, प्रवीन कुमार, दुष्यंत पुंडीर, राहुल का सहयोग रहा। माउंट लिट्रा स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। नेहरू के जीवन और बेटी बचाओ पर नाटिकाओं का मंचन हुआ। छात्रों ने नृत्य और गायन से सभी को मंत्र मुग्ध किया। मंजरी सिंघल, चारू भारद्वाज, डॉ पीयूष गुप्ता, रमनीत स्वरूप ने विचार रखे। एसएसके पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने नेहरू के जीवन पर विचार रखे। एसडी ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने शुभकामनाएं दी। कोर्डिनेटर साक्षी चौधरी ने विचार रखे। हिमालय पब्लिक स्कूल में क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वीना चौधरी, अपेक्षित त्यागी, वैभव चौधरी, आकांक्षा त्यागी, प्रांशु त्यागी ने नेहरू के जीवन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed