फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncertainty in trains-buses

ट्रेनों-बसों में हालात बेकाबू

Wed, 28 Feb 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Wed, 28 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uncertainty in trains-buses
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर घर पहुंचने के लिए परेशानी बढ़ गई है। ट्रेन और बसें फुल होने से स्थिति बेकाबू हो गई है। सीट पाने के लिए मारामारी का आलम है। बुधवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। 40 बसों के दिल्ली जाने के कारण स्थानीय रूट पर बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। हरिद्वार, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद के साथ देहात क्षेत्रों में जाने वाले यात्री अधिक रहे। ऐसे में बस स्टैंड पर घंटों तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर दूरदराज नौकरी, व्यापार और अन्य स्थानों पर गए लोग घर को लौट रहे हैं। लंबी दूरी के सफर वाले ट्रेनों का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर घर पहुंचने के लिए बसों का सहारा है।
विज्ञापन

बुधवार को शामली, बुढ़ाना, मीरापुर, जानसठ, रामराज, खतौली, रुड़की, हरिद्वार, सहारनपुर और देवबंद आदि क्षेत्रों के साथ यहां गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कासगंज, मुरादाबाद, हल्द्वानी, कोटद्वार, बिजनौर, देहरादून आदि स्थानों के लिए जाने को यात्रियों की डिपो पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जनपद में जम्मू-कश्मीर, देहरादून, अंबाला, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद आदि बड़े शहरों से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ है, जबकि लोकल ट्रेनों में भी सीट पर बैठने की जगह नहीं है। बुधवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। वहीं, डिपो से 40 बसों के दिल्ली जाने के बाद स्थानीय स्तर पर बसों में लोड बढ़ गया है। दिल्ली गई यह बसें मैनपुरी, एटा, लखनऊ के लिए चलेंगी, जो होली के बाद डिपो में लौटेगी।

एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व को लेकर पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है। रूटचार्ट बनाकर चालक-परिचालकों को दिया गया है। बसों की लोकेशन हर घंटे में जांच की जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न रह सके। उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि होली के मद्देजनर स्टेशन पर कड़ी चौकसी रखी गई है। परिसर और पटरियों के निकट फोर्स तैनात रखा गया है।

700 से अधिक टिकट की हुई बिक्री
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 700 से अधिक टिकट बिके हैं। यह टिकट एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेन के हैं। यहां से इलाहाबाद के साथ पूर्वांचल क्षेत्रों में जाने वालों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। ऐसा ही हाल रोडवेज डिपो का रहा है। आम दिनों के मुकाबले लंबी दूरी और स्थानीय स्तर के यात्री अधिक रहे हैं।

टिकट मशीन लेकर भाग गया कंडक्टर
मुजफ्फरनगर। डिपो की एक बस सहारनपुर रूट पर गई थी। इस मार्ग पर परिवहन निगम के सहायक यातायात निरीक्षक जांच के लिए तैनात थे। जनपद से जाने वाली एक बस की टीम ने गांव लाखनौर के रास्ते पर चेकिंग की। इस पर बस में तैनात परिचालक गौरव कुमार से यात्रियों और टिकट संबंधी पूछताछ की गई।


अधिकारी कार्रवाई कर ही रहे थे कि चालक-परिचालक बस लेकर भाग निकले। बाद में बस को नागल चेकपोस्ट पर रोक कर जांच की गई। यहां से परिचालक गौरव कुमार अधिकारियों के हाथ से ईटीआईएम (टिकट मशीन) लेकर भाग गया। इसके चलते टिकट संख्या की जांच नहीं हो सकी। बाद में इस बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस बाबत सहायक यातायात निरीक्षक प्रेमचंद, ब्रह्मसिंह ने एआरएम बीपी अग्रवाल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। इसके अलावा भी होली की विशेष स्कीम लागू होने के बाद भी चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं लौट सके हैं। बुधवार को डिपो में 6 नियमित परिचालक, 26 संविदा तथा 30 चालक गैरहाजिर रहे हैं। इनकी वीएआई ने रिपोर्ट बनाकर एआरएम को सौंपी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed