फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unaided administration in front of oil mafia in Muzaffarnagar

तेल माफिया के समक्ष बेबस प्रशासन

Sat, 25 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unaided administration in front of oil mafia in Muzaffarnagar
रूडकली गांव में बायोडीजल पेट्रोल पंप पर हुए अग्निकांड की जांच करती अधिकारियों की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तेल माफिया के समक्ष बेबस प्रशासन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव रुड़कली स्थित अवैध बायोडीजल पंप पर हुए अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन तेल माफिया के दबाव में इन अवैध पंपों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसकी बानगी गांव कैलावड़ा कांटे पर दिखी, जहां अवैध बायोडीजल पंप पर शनिवार को भी बदस्तूर पेट्रोल-डीजल की बिक्री की गई।

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे पर कई साल से अवैध बायोडीजल पंप लगा हुआ है, जिसकी आड़ में धड़ल्ले से पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जा रही है। गांव रुड़कली में पंप पर हुए अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन के डर से जिले भर के बायोडीजल पंप बंद हो चुके हैं, जिनकी मशीनें तक रातोरात उखाड़ ली गईं हैं। हालांकि खतौली में तेल माफिया के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। यही कारण है कि गांव कैलावड़ा कांटे के पास चल रहा अवैध बायोडीजल पंप शनिवार को भी बदस्तूर चलता रहा, जहां धड़ल्ले से पेट्रोल-डीजल की बिक्री की गई। रतनपुरी थाना क्षेत्र में खतौली-बुढाना मुख्य मार्ग पर दो बायोडीजल पंप लगे हुए थे, जिन्हें रुड़कली हादसे के बाद बंद कर दिया गया था। शुक्रवार रात इन दोनों ही बंद पंपों से सभी मशीनें भी रातोरात उखाड़ ली गईं हैं। दोनों पंपों के ऑफिस में भी ताले लटके हुए हैं। पहले बायोडीजल पंप बंद होने और अब मशीनें भी उखाड़ लिए जाने से क्षेत्र में चर्चाओं जा बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed