{"_id":"5c2bae8ebdec2256a7705c0b","slug":"ultimatum-to-the-district-administration-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का जिला प्रशासन को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का जिला प्रशासन को अल्टीमेटम
Tue, 01 Jan 2019 11:46 PM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
किसानों को संबाेधित करते राजू अहलावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली हाईवे बाईपास में अधिग्रहीत की गई किसानों की भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने दस जनवरी को फ्लाईओवर निर्माण का काम रोकने का जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुआवजा न मिला तो किसान हाईवे पर अपनी भूमि पर कब्जा कर बैठ जाएगा। सरकार द्वारा किसानों को डराया गया तो, भाकियू दिल्ली में भाजपा के मुख्य कार्यालय को भी घेरेगी।
हाईवे बाईपास में अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे को लेकर किसानों ने दो बार फ्लाईओवर निर्माण का काम रोक दिया था। इस पर सांसद डा. संजीव बालियान ने किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया था। मुआवजे को लेकर किसानों की प्रशासनिक अधिकारियों तथा एनएचएआई अधिकारियों के साथ तीन बार वार्ता हो चुकी है। इसके बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।
किसान अपनी मांग को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत से मिले। इस मसले पर मंगलवार को गांव भैंसी में हुई किसानों की बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि 32 गांव के किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, जिसमें 13 गांवों को आर्बिटेशन का मुआवजा तक नहीं मिल पाया है, जिसकी घोषणा पांच वर्ष पूर्व कर दी गई थी। थ्री-डी का मुआवजा भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अवार्ड में भारी त्रुटि है। सभी गांवों की सुनवाई दोबारा होनी चाहिए।
विज्ञापन
किसानों का मुआवजा करीब 100 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि यदि 9 जनवरी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला, तो भाकियू 10 जनवरी को हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य रोक कर किसानों को हाईवे पर अपनी भूमि पर काबिज कराएगी। सरकार कंपनी के समर्थन में रहकर किसानों को न डराए। यदि ऐसा हुआ तो भाकियू भाजपा के दिल्ली के मुख्य कार्यालय का घेराव करेगी। बैठक में जितेंद्र कुमार, राजेश, बिटटू तिगाई, नीरज, लोकेंद्र, दिनेश, आशू, विक्रांत, लोकेश, बाबा महक सिंह, राजेंद्र, सिद्धार्थ, संजीव आदि मौजूद रहे।