फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uday and Ishita Champion in four hundred meter swimming

Muzaffarnagar News: देहरादून, गौतमबुद्धनगर, नैनीताल, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, नोएडा के लिए खास मुजफ्फरनगर - चार सौ मीटर तैराकी में उदय और इशिता चैंपियन

Sat, 21 Oct 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uday and Ishita Champion in four hundred meter swimming
स्पोर्ट्स स्टेडियम के  तरणताल  में जोनल तैराकी प्रतियोगिता के विजेतााओ को मेडल  देती प्रधानााचा
- ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई जोनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन तैराकी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग की अंडर- 19 की 400 मीटर फ्री स्टाइल में खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के छात्र उदय और बालिका वर्ग में लोटस वैली इंटर स्कूल नोएडा की छात्रा इशिता सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

शहर के एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की मेजबानी में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्कूल के तरणताल में तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। सीबीएसई पर्यवेक्षक सुरेश देशवाल और प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि बालक वर्ग की अंडर- 17 में 400 मीटर फ्री स्टाइल में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के छात्र क्षितिज गोयल और बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की छात्रा शुभि गुप्ता चैंपियन रही। बालक वर्ग की अंडर- 11 में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ताज एक्सप्रेसवे के छात्र अदित और बालिका वर्ग में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल मुरादाबाद के छात्रा दीशिता गौतम अव्वल रही। बालक वर्ग की अंडर- 14 में 100 मीटर बटर फ्लाई में ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र शिवांश मिश्रा और बालिका वर्ग में रयान इंटर नेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा जाह्नवी मित्तल चैंपियन रही।
विज्ञापन


बालक अंडर-17 में 200 मीटर की ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ताज एक्सप्रेसवे के छात्र आदित्य प्रताप सिंह और बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा श्रृष्टि गुप्ता अव्वल रही। बालक अंडर 11 में 4 गुना 50 मिटर की फ्री स्टाइल रिले में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ताज एक्सप्रेसवे की टीम और बालिका वर्ग में शिव नादर स्कूल नोएडा की टीम चैंपियन रही। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के चेयरमैन सतीश गोयल की पत्नी मधु गोयल और प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीबीएसई के तकनीकी प्रतिनिधि धर्मवीर डागर, शारीरिक शिक्षिका वंदना गुप्ता और रविन कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 781 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
सीबीएसई जोनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में देहरादून, गौतमबुद्धनगर, नैनीताल, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, नोएडा सहित अन्य जगहों के 121 विद्यालयों के 781 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 452 बालक और 329 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed