{"_id":"66b15cb3bf3816364a0bcf84","slug":"two-youths-molested-the-student-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-127484-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो युवकों ने की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो युवकों ने की छात्रा से छेड़छाड़
Tue, 06 Aug 2024 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डीएवी कालेज के गेट पर छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। मौके पर मौजूद परिजनों ने आरोपियों को पकड़ना चाहा तब दोनों युवकों ने धक्कामुक्की की। परिजनों ने राहगीरों की मदद से आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मंसूरपुर क्षेत्र निवासी एक छात्रा आर्य समाज रोड पर डीएवी कालेज की छात्रा है। रोजाना की तरह सोमवार को वह कालेज आई थी। किसी काम से उसके परिजन भी साथ आए थे। आरोप है कि जब वह कालेज के गेट पर पहुंची तब दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने तब शोर मचा दिया। परिजनों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तब आरोपी युवकों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। यह देखकर राहगीर एकत्र हो गए और इसके बाद परिजनों ने राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान वहां हंगामा हो गया।
सूचना देने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के साथ थाने पहुंचे। परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि दोनों युवक मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर के गांव करनावल के रहने वाले रवि व सोनू हैं। यह दोनों पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।