फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths from Rajasthan were cheated of Rs 18 lakh in the name of sending them to UK

Muzaffarnagar News: यूके भेजने के नाम पर राजस्थान के दो युवकों से 18 लाख ठगे

Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Rajasthan were cheated of Rs 18 lakh in the name of sending them to UK
मुजफ्फरनगर। राजस्थान निवासी दो युवकों को यूनाइटेड किंगडम भेजने के नाम पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी पिता-पुत्र ने 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी असलम खान और नजर मोहम्मद ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर उसका बझेड़ी के फहीम से संपर्क हुआ था। फहीम ने बताया था कि उसके पिता इकराम लोगों को यूके भेजने का काम करते हैं। उसकी बातों पर विश्वास करके फहीम के पिता इकराम, भाई सुहैल और चाचा वसीम से उनके घर पर उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने दोनों को यूके भेजने के लिए 18 लाख रुपये का खर्च बताया। चार लाख रुपये नगद और 14 लाख रुपये आन लाइन फहीम के खाते में ट्रांसफर किए गए। कई महीने बाद दोनों को काफी सुनने कहने के बाद दुबई ले जाया गया। कहा गया कि यहां से यूके जाने का वीजा मिलने में आसानी हो जाएगी। वहां उनका बैंक में खाता खुलवाया गया। उनके कागजात अपने पास रख लिए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बाद में यूके भेजने के बजाए पौलेंड जाने के लिए कहा। परेशान होकर वह अपने घर भारत लौट आए। दोनों पीड़ितों ने आरोपियों के घर बझेड़ी जाकर शिकायत करते हुए अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने इस बारे में एसपी सिटी से शिकायत की थी। उनके आदेश पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि नई मंडी कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed