फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths from Kurthal of Budhana died in Ambala.

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - कुरथल के दो युवकों की अंबाला में मौत

Fri, 10 Nov 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Kurthal of Budhana died in Ambala.
--------- हरियाणा के लिए खास
विज्ञापन

- बराड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई घटना, अत्यधिक शराब पीने को बताया गया वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के अंबाला क्षेत्र में नौकरी कर रहे कुरथल गांव के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छाया है। मृतक युवकों का शव लेने के लिए परिजन अंबाला गए हैं। शराब के सेवन से मौत बताई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी ठा. दीपक (29) व लोकेश हरियाणा प्रदेश के अंबाला क्षेत्र के बराड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में नौकरी करने गए थे। बुधवार को देर रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना बराड़ा पुलिस चौकी ने परिजनों काे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन व ग्रामीण बराड़ा पुलिस चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कुरथल गांव के ग्रामीण व भाजपा नेता मोनू कुरथल व ब्रजपाल आदि ने बताया कि बराड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से करीब आधा दर्जन ग्रामीणों की मौत हो हुई है। उसी घटना में दीपक व लोकेश की मौत होना भी बताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाए है। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को परिजन अपने-अपने बेटों के शव लेने के लिए हरियाणा गए है। घटना से परिवार व गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed