फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths fight in front of court gate, video goes viral

Muzaffarnagar News: कचहरी गेट के सामने दो युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

Thu, 03 Oct 2024 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two youths fight in front of court gate, video goes viral
मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के सामने दोपहर के समय दो युवकों में किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दो होमगार्ड ने बीच-बचाव कराना चाहा, लेकिन दोनों युवक उनके सामने भी लड़ते रहे। मारपीट की वीडियो वायरल हुई है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर कचहरी गेट के सामने सड़क पर दो युवक पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। यह देखकर कचहरी गेट पर ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को अलग-अलग कर बीच-बचाव का प्रयास करने लगे। इसके बाद भी दोनों युवक उनके सामने ही मारपीट करते रहे। होमगार्ड ने दोनों को पकड़ कर थाने भेजने को कहा तो दोनों कुछ कहे बिना ही चले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed