{"_id":"62b8aeda1c7ab065612bc988","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-uncontrollable-vehicles-muzaffarnagar-news-mrt5945477174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहनों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहनों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू वाहनों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर तेज गति से दौड़ाए जा रहे अज्ञात वाहनों दो युवकों की जिंदगी छीन ली। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। इसके अलावा पैदल जा रहे एक युवक की डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली के हरिनगर निवासी अनूप (24) अपने साथी गौरव (23) के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहा था। रविवार सुबह जब दोनों नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जौली कट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनूप को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। मृतक के पास मिले कागजात से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, तब वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, रविवार दोपहर के समय कूकड़ा के मोहल्ला अहमद नगर निवासी गुलजार (32) पुत्र हकीमुल्ला पैदल किसी काम से जानसठ रोड पर आया था। इसी दौरान पुल के पास उसे डीसीएम ने अपनी चपेट में ले लिया। घायल गुुलजार की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। उसकी शनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। जिस कारण पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।