फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths caught with stolen bike

चोरी की बाइक के साथ दबोचे दो युवक

Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught with stolen bike
मुजफ्फरनगर। शाहपुर रोड स्थित रजबहे की पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह शाहपुर रोड स्थित रजबहे की पुलिया पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोका था। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच में युवकों के पास से बरामद की गई बाइक चोरी की पाई गई। वहीं, उनकी तलाशी लिए जाने पर चाकू भी बरामद किया गया। इस पर दोनों आरोपियों तितावी क्षेत्र के गांव करवाड़ा निवासी अभिषेक उर्फ काला और रोडवेज के सामने वाली गली निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने वहलना चौक पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों की तलाशी ली। उनके पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों गांव सुजडू के मोहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी कासिफ और नासिर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed