फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths attacked in a minor dispute

मामूली विवाद में दो युवकों पर हमला

Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two youths attacked in a minor dispute
मामूली विवाद में दो युवकों पर हमला
विज्ञापन

खतौली। कस्बे से सटे गांव शेखपुरा में रविवार रात करीब आठ बजे पानी के कैंपर रखने पहुंचे दो युवकों के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोचड़ी निवासी शुभम पानी के कैंपर का काम करता है। इस काम में गांव शेखपुरा निवासी रवि भी उसका सहयोग करता है। रविवार रात दोनों युवक शेखपुरा में ही पानी के कैंपर रखने आए थे। आरोप है कि दूसरे वर्ग के तीन भाइयों ने अकारण युवकों से गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दोनों युवकों को घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ले जाकर सीएचसी पर उपचार दिलाया। आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढेे़े। देर रात तक पीड़ित युवक तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed