फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths arrested with firearms

तमंचे के साथ वायरल दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे

Wed, 16 Jun 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with firearms
तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

मीरापुर/रामराज। तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हुई फोटो के मामले में पुलिस ने दो युवकों रजत और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने रंजिश में एक-दूसरे के तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, जिनके कब्जे से तमंचे-कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।

रविवार को दो युवकों के तमंचे-कारतूस के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो युवकों की पहचान गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी प्रशांत और रजत के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। सोमवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव हाशमपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुद ही एक-दूसरे के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की जानकारी दी। दरअसल, रजत व प्रशांत पड़ोसी होने के साथ ही एक-दूसरे के पक्के दोस्त थे और उन्होंने दीपावली को एक-दूसरे की तमंचे के साथ फोटो खींची थी। ये फोटो दोनों के मोबाइल में थीं। 11 जून को किसी बात को लेकर दोनों के परिजनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद एक पक्ष की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। झगड़े के बाद इसी रंजिश में रजत ने रविवार को प्रशांत की तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशांत ने भी रजत की तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed