फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youth riding a bike after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike after being crushed by a truck
बुढ़ाना में बाइक सवार युवकों की मौत में ट्रक के नीचे आने से घटना स्थल पर टूटकर बिखरी बाइक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बागपत जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के गांव किरठल निवासी नसीम (26) पुत्र शाहनवाज अपने ही परिवार के बासित (28) पुत्र मंजूर के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में ठेकेदार असलम से मिलने गए थे। दोनों युवक राज-मिस्त्री का काम करते हैं। शाम को दोनों बाइक से वापस जा रहे थे। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पीर के पास शाम करीब पौने छह बजे वे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। अचानक सामने से ट्रैक्टर आने के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसलकर सड़क पर गिर गई। बाइक सहित सड़क पर गिरने के कारण वे ट्रक से कुचले गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उनकी शनाख्त की। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों के आने का इंतजार करने में लगी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही उनकी स्वीकृति पर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाएंगे अथवा उनकी सुपुर्द में दिए जाएंगे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अगर हेलमेट पहने हुए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed