{"_id":"6081c8088ebc3ebd050e880a","slug":"two-young-men-caught-betting-in-ipl-muzaffarnagar-news-mrt535618878","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईपीएल में सट्टा लगाते मुजफ्फरनगर के दो युवक दबोचे, देहरादून में हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईपीएल में सट्टा लगाते मुजफ्फरनगर के दो युवक दबोचे, देहरादून में हुए गिरफ्तार
Fri, 23 Apr 2021 04:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 04:22 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के दो युवक देहरादून में आईपीएल सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के दो युवक देहरादून में आईपीएल सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से एक युवक करीब तीन साल पूर्व नई मंडी थाना पुलिस द्वारा सट्टेबाजी में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के देहरादून की डालनवाला थाना पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार देर रात ईसी रोड स्थित एक बिल्डिंग से दो युवकों को आईपीएल में सट्टेबाजी कराते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 43 हजार से अधिक की नकदी, 12 मोबाइल, लेपटॉप, स्वैप मशीन के साथ ही अन्य सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें गांधी कॉलोनी गली नंबर-13 के वर्मा पार्क निवासी विकास अरोड़ा और सुभाषनगर निवासी विशाल बंसल शामिल हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि विकास अरोड़ा को आईपीएल सट्टेबाजी में ही वर्ष 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन