{"_id":"6276c75890563a411534227f","slug":"two-women-jumped-into-gangahar-due-to-home-discord-muzaffarnagar-news-mrt5876616117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह के चलते दो महिलाओं ने गंगनहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह के चलते दो महिलाओं ने गंगनहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। गृह कलह के चलते दो महिलाओं ने अलग - अलग स्थानों भोपा व जौली गंग नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के उपरांत महिलाओं को उनके परिजन साथ ले गये थे।
शनिवार की सुबह भोपा गंग नहर पुल से एक 28 वर्षीय विवाहित महिला ने नहर में छलांग लगा दी, महिला को डूबता देख ग्रामीण उधर दौड़े। एक युवक ने जान जोखिम में डालकर महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। बेहोश हालत में महिला को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। उपचार के बाद होश में आयी महिला ने अपना नाम निशा बताया। उसने आए दिन पति द्वारा प्रताड़ित व मारपीट करने की बात कही। निशा की ससुराल मुजफ्फरनगर के निकट सीमली गांव में है। वह पिछले पंद्रह दिनों से ककरौली क्षेत्र के गाँव बेहड़ा सादात में मायका में रह रही हैं। पति के व्यवहार से खिन्न होकर उसने इस कदम को उठाया। पुलिस ने निशा के परिजनों को सूचना दी तो उपचार के बाद उसे अपने साथ ले गए थे ।
उधर, जौली नहर पुल से भी 28 वर्षीय महिला मंजु निवासी मिर्जा टिल्ला ने भी नहर में छलांग लगा दी। निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने उसे नहर में कूदकर बीच नहर से बाहर निकाल लिया तथा पुलिस को सूचना दी। महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। सूचना पर पहुँचे परिजन महिला को साथ ले गये।
विज्ञापन
बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा गोपी राम
भोपा। महिला को नहर से निकालने वाले युवकों में सामिल रहकड़ा निवासी युवक गोपी राम नहर में बीच धार में बह कर जा रही निशा को निकालने में इतना थक चुका था कि वह पानी में बहने से बाल-बाल बचा। जैसे तैसे कर वह नहर से बाहर आया और अचेत होकर जमीन पर जा गिरा। एक युवक ने उसकी मदद की तो वह होश में आया।