{"_id":"60cce71d8ebc3e2ee9773b45","slug":"two-women-died-in-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt5433868158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। शहर से सटे गांव कूकड़ा व पुरकाजी में बृहस्पतिवार देर रात दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों महिलाओं के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी खुशनुमा (27) मूल रूप से छपार क्षेत्र के गांव दतियाना की रहने वाली थी। खुशनुमा का निकाह 2017 में अहमदनगर निवासी शाहबुद्दीन से हुआ था। बृहस्पतिवार रात अचानक खुशनुमा की तबीयत खराब हुई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। ससुराल वाले जब तक उसे डॉक्टर के पास ले जाते, महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दतियाना से उसके मायके वाले कूकड़ा जा पहुंचे और शौहर समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पुरकाजी क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी शुभम की शादी जनपद हापुड़ के कस्बा दादरी निवासी मंजू से करीब साढ़े तीन साल पूर्व हुई थी। दंपती के एक डेढ़ साल की बेटी भी है। पति शुभम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मंजू ने गृहक्लेश के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाए जाते समय रास्ते में मंजू की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह मायके वाले कम्हेड़ा जा पहुंचे और पति व ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज न मिलने पर मंजू की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि विवाहिता के भाई संदीप सिवाल की तहरीर के आधार पर पति शुभम व ससुर अभिमन्यु के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया गया है।