{"_id":"6079dc408ebc3e24686556a0","slug":"two-weeks-passed-no-clue-of-missing-mahant-muzaffarnagar-news-mrt534794149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बीते, लापता महंत का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बीते, लापता महंत का कोई सुराग नहीं
विज्ञापन
बुढ़ाना में फुगाना थाने की बराबर में धरने पर बैठे साधु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो सप्ताह बीते, लापता महंत का कोई सुराग नहीं
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से अपहृत महंत हरि गिरि की बरामदगी नहीं होने के कारण साधु संत अब चिंतित होने लगे हैं। घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस महंत की बरामदगी का कोई सबूत हासिल नहीं कर सकी है। महंत की सकुशल बरामदगी के लिए साधुओं की पूजा जारी है।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली से गत दो अप्रैल की देर रात शिवमंदिर के महंत हरि गिरि संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे, जिनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। अपहृत महंत की सकुशल बरामदगी को लेकर साधु-संत मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के सामने धरने पर बैठे हैं।
घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस महंत की बरामदगी का कोई सबूत प्राप्त नहीं कर सकी है। दूसरी ओर महंत की बरामदगी नहीं होने से साधु संतों में चिंता बढ़ने लगी है। महंत की सकुशल बरामदगी को लेकर उन्होंने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। मौके पर योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चैरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि व सुभाष गिरि आदि साधु-संत व ग्रामीण मौजूद रहे।