{"_id":"60e742ed8ebc3ec75e618b9b","slug":"two-vegetable-vendors-died-after-being-hit-by-a-bus-in-shahpur-muzaffarnagar-news-mrt546490021","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : शाहपुर में बस की चपेट में आकर दो सब्जी विक्रेताओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : शाहपुर में बस की चपेट में आकर दो सब्जी विक्रेताओं की मौत
Fri, 09 Jul 2021 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:33 AM IST
सार
हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हा गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित हरसौली चेकपोस्ट के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो सब्जी विक्रेताओं को कुचल दिया। हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दूसरे को मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी तासिम (50) और अब्दुल गफ्फार (22) सब्जी बेचने का काम करते थे। गुरुवार सुबह शाहपुर स्थित मंडी से सब्जियां खरीदकर दोनों बाइक लगे रेहड़े में तावली लौट रहे थे।
मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरसौली चेकपोस्ट के पास मुजफ्फरनगर डिपो की तेज रफ्तार अनुबंधित रोडवेज बस ने रेहड़े में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे गिरे दोनों सब्जी विक्रेता बस की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेज दिया, जहां उपचार के दौरान तासिम की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत के चलते अब्दुल गफ्फार को पहले जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाए जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हा गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। दो युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।