फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teenagers were tied to a tree and beaten on charges of theft

Muzaffarnagar News: चोरी के आरोप में दो किशोरों को पेड़ से बांधकर पीटा

Sat, 08 Mar 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers were tied to a tree and beaten on charges of theft
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव कवाल में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री सहित तीन युवकों ने दो किशोरों पर चोरी का आरोप लगाया। बाग में पेड़ से बांधकर बेरहमी से उनकी पिटाई की। खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कवाल निवासी 16 वर्षीय किशोर गांव के ही सचिन की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर सचिन और उसके साथी अंकित व शुभम ने चोरी का आरोप लगाते हुए किशोर और उसके एक अन्य साथी किशोर को किसान अहसान के बाग में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इन तीनों युवकों ने दोनों किशोरों की कई घंटे पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों व बेल्ट से पिटाई की। पिटाई में दोनों किशोर घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों ने खुद ही मारपीट करते हुए अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना ली। शुक्रवार को इन युवकों ने मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शुक्रवार दोपहर पीड़ित परिवार के साथ भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष मोहित बोध थाने में पहुंचे। तीनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि मिस्त्री सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नामजद आरोपी भाग गए हैं। इनमें से एक आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए लाया गया है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने किशोरों के साथ मारपीट करने और वीडियो वायरल के मामले में नामजद दो आरोपियों सचिन व शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed