फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teenagers missing from Shahjuddi, found in Bamnuli

शाहजुड्डी से दो किशोर लापता, बामनौली में मिले

Tue, 15 Jan 2019 12:15 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 15 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers missing from Shahjuddi, found in Bamnuli
यूपी पुलिस
शाहपुर के गांव शाहजुड्डी से रविवार शाम दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। अनहोनी की आशंका पर अफसरों ने फोर्स के साथ रातभर जंगलों में कांबिंग की। सोमवार दोपहर दोनों किशोर बागपत के बामनौली से बरामद कर लिए गए। पुलिस पूछताछ में किशोरों ने स्वीकार किया है कि पढ़ाई के डर से घर छोड़कर यहां चले आए थे।
विज्ञापन


गांव शाहजुड्डी निवासी दो छात्र कक्षा आठ और कक्षा छह में पढ़ते हैं। रविवार शाम दोनों घर से अपनी-अपनी साइकिल लेकर निकलेेे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। रात तक दोनों छात्रों के नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। शाम को परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और दोनों छात्रों के गुम होने की तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताते हुए उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
विज्ञापन


एक साथ दो छात्रों के गुम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया, जिसके बाद छात्रों की सकुशल बरामदगी के लिए जंगल में कांबिंग शुरू कर दी गई। दोनों छात्रों के मोबाइल भी सर्विलांस पर ले लिए गए, जिनकी लोकेशन लगातार शाहपुर क्षेत्र में ही आती रही। सोमवार सुबह एक छात्र के मोबाइल की लोकेशन बागपत जनपद के बामनौली में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजन पुलिस के साथ बामनौली पहुंचे, जहां से दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्रों की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। एसपी देहात आलोक शर्मा ने थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि पूछताछ में दोनों छात्रों ने रविवार की रात शाहपुर-शाहजुड्डी मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल पर रात गुजारी थी। उन्होंने कम पढ़ाई के चलते परिजनों के डर से घर छोड़कर जाने की जानकारी दी है। दोनों छात्रों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने दोनों छात्रों की सकुशल बरामदगी के लिए एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव व थानाप्रभारी यशपाल सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed