फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teenagers died after roof of a mud house collapse in heavy rain in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: बरसात में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, दर्दनाक हादसे ने ली दो मासूमों की जान, मचा कोहराम

Sun, 25 Jun 2023 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Jun 2023 12:48 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में देर रात से हो रही बारिश एक परिवार पर कहर बनकर बरसी। यहां एक कच्चे मकान की छत गिरने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Two teenagers died after roof of a mud house collapse in heavy rain in Muzaffarnagar
मकान की छत गिरने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार देर रात से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मुजफ्फरनगर जनपद में मूसलाधार बारिश के बाद एक नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई। दरअसल यहां बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे परिवार मलबे में दब गया। मलबे में दबने से दो किशोरों की मौत हो गई जबकि अन्य परिजन घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। गांव नसीरपुर में सुबह 7:30 बजे अत्यधिक बारिश के चलते  इदरीश पुत्र नत्थू का मकान गिर  गया। परिवार मलबे में दब गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Mission 2024: आज मेरठ की जनता की नव्ज टटोलेंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, करेंगे जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उवैश (14 ) पुत्र इदरीश और इदरीश के भांजे असलम (13) पुत्र अफसर की मौत हो गई। इदरीश (40),  करीन (11) पुत्री इदरीश, समीर (16 ) को ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना पर रालोद विधायक अनिल कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा और अन्य अधिकारी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed