फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sons of women leader attacked in Muzaffarnagar

महिला नेता के दो बेटों ने कराया हमला

Sat, 14 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two sons of women leader attacked in Muzaffarnagar
महिला नेता के दो बेटों ने कराया हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर होली की शाम युवक पर किए गए कातिलाना हमले के मामले में घायल ने महिला नेता के दो बेटों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर होली की शाम करीब चार बजे राजकुमार उर्फ फौजी पर कुछ युवकों ने हमला करते हुए उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए थे। गंभीर रूप से घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में परिजनों ने छह युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिनमें से पांच को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घायल युवक ने शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में वीडियो कैमरे के समक्ष बयान दिए हैं। बयानों में घायल ने एक महिला नेता के दो बेटों पर हमला कराने और हमलावरों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बयानों को जांच में शामिल कर लिया गया है। घायल द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर दोनों भाइयों की हमले में भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों भाइयों की भूमिका घटना में पाई जाती है तो उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने भी दर्ज कराई तोड़फोड़ की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला पर राजकुमार उर्फ फौजी पर हुए कातिलाना हमले के दौरान भाजपा नेता अखिलेश शर्मा के ऑफिस में भी हमलावरों ने तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में भाजपा नेता ने भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ऑफिस में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed