फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Two smugglers caught with one quintal of ganja

मुजफ्फरनगर: एक क्विंटल गांजे के साथ दबोचे तस्कर, दो बदमाश हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 21 Jul 2021 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Jul 2021 01:24 AM IST
सार

पुलिस ने यहां एक क्विंटल गांजे के साथ दो बदमाशों को दबोचा है। वहीं फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two smugglers caught with one quintal of ganja
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ-करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान बुढ़ाना थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया गया करीब दस लाख रुपये कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों के दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली में सीओ विनय गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने मेरठ-करनाल हाइवे पर वाहन चेकिंग के दौरान मेरठ की ओर से आती स्कॉर्पियो कार को रोक कर पूछताछ की गई तो कार सवार लोगों ने नीचे उतरकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव निरपुड़ा निवासी इमरान और शामली जनपद के झिंझाना कस्बा क्षेत्र के गांव ऊन निवासी शकील है।
विज्ञापन


वहीं, फरार बदमाशों की पहचान गांव हुसैनपुर कलां निवासी अय्यूब और दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी इरफान के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों से करीब दस लाख रुपये कीमत का एक क्विंटल गांजा और स्कॉर्पियो कार मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार नशे के तस्करों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed