फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides fighting to stand in front of the cooler

Muzaffarnagar News: कूलर के सामने खड़ा होने के लिए दो पक्षों में मारपीट

Thu, 22 Jun 2023 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two sides fighting to stand in front of the cooler
गांव भुआपुर में सगाई समारोह में खाना खाने के दौरान हुआ विवाद
विज्ञापन

लड़की पक्ष के दो युवक घायल, पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली क्षेत्र के गांव भुआपुर में सगाई समारोह में खाना खाने के दौरान कूलर के सामने खड़ा होने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में लड़की पक्ष से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सगाई की रस्म भी पूरी कराई गई।
गांव भुआपुर में बृहस्पतिवार को प्रधान राणा प्रताप के लड़के रवि प्रताप की सगाई समारोह था। लड़की पक्ष के परिजन भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर से सगाई करने के लिए आए हुए थे। सगाई समारोह में खाना चल रहा था। लड़की का भाई टेंट में लगे कूलर के आगे खड़ा होकर खाना खा रहा था। तभी भुवापुर निवासी युवक के साथ कूलर के आगे खड़ा होने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई।
विज्ञापन

लड़की पक्ष का आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों लेकर आए और हमला किया। इसमें तौफीर निवासी दिनेश और दीपक सिर में डंडा लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की पक्ष ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव भुआपुर में सगाई समारोह में कूलर के सामने खड़े होने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed