{"_id":"610d76aa8ebc3e88d5101310","slug":"two-sent-to-jail-for-cheating-in-the-name-of-army-recruitment-khatauli-news-mrt550762522","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के नाम पर ठगी में दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के नाम पर ठगी में दो को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। पुलिस ने गांव कल्याणपुर निवासी पांच युवकों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर सवा 12 लाख रुपए हड़पने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी कय्यूम, सरवर उर्फ भूरा पुत्र कय्यूम, दानिश पुत्र सरफराज, मुरसलीन उर्फ मलंगा पुत्र तैय्यब एवं आसिफ उर्फ गुड्डू कमांडर ने कल्याणपुर निवासी नदीम, शोएब, शान मोम्मद, शकील एवं मुर्शीद से सेना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए मोटी रकम हड़प ली थी। उक्त आरोपियों ने इन सभी युवकों को 25 सितंबर 2019 को झारखंड के रांची के भर्ती सेंटर के फर्जी एडमिट कार्ड भी दे दिए थे। आरोपियों ने पीड़ितों से सेना में भर्ती के नाम पर सवा बारह लाख रुपए हड़प लिए। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों सरवर उर्फ भूरा, दानिश, कय्यूम, मुरसलीन उर्फ मलंगा एवं आसिफ उर्फ गुड्डू के निवासीगण गांव तिसंग थाना जानसठ के विरुद्ध धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का मुकदमा पंजीकृत किया था। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों मुरसलीन उर्फ मलंगा और आसिफ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।