{"_id":"6182dacd7196153627726b6f","slug":"two-robberies-cash-and-mobile-robbed-in-seven-hours-muzaffarnagar-news-mrt5635276137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला ने नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला ने नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात घंटे में दो लूट, नगदी और मोबाइल लूटे
मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव बुड़ीना खुर्द के पास मात्र सात घंटे के अंतराल में बदमाशों ने बेखौफ होकर दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। अहम बात ये है कि पहली घटना के बाद भी पुलिस ने सतर्कता नहीं बरती, जिसके चलते बदमाश दूसरी लूट की घटना को भी अंजाम देकर भाग निकले। बदमाशों ने एक महिला और ई रिक्शा चालक से नगदी व मोबाइल लूट लिए।
थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी शराफत की बेटी शमीना बुधवार सुबह पति निसार के साथ दवाई लेने बाइक पर चरथावल गई थी। लौटते समय दोपहर करीब दो बजे निसार ने शमीना को गांव के बाहर ईदगाह के पास छोड़ दिया और किसी काम से चला गया। वहां से पैदल घर जाते हुए खेत से निकले दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर शमीना से दस हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को देख पास ही खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण ने शोर मचा दिया, जिस पर गांव से कई लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
दूसरी घटना रात को हुई। गुलमोहम्मद निवासी ग्राम बुड़ीना खुर्द ई रिक्शा चलाता है। मुजफ्फरनगर से ई-रिक्शा लेकर गांव जागाहेड़ी से नहर पटरी मार्ग होते हुए गांव लौट रहा था। रात करीब 09 बजे जैसे ही वह गांव बुड़ीना खुर्द स्थित एक बाग के पास पहुंचा, तो खेतों से निकलकर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा निकालकर उससे डेढ़ हजार रुपये नगद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में फिर से कांबिंग की, लेकिन नतीजा वही दोपहर वाला रहा। दोनों मामलों में पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
बुड़ीना खुर्द के पास सात घंटे के अंतराल में दो लूट की घटना होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस गंभीरता से गश्त करे, तो घटनाओं पर रोक लग सकती है। लेकिन क्षेत्र में नियमित गश्त न होने और गश्त के नाम पर पुलिस का एक ही जगह पर बैठे रहने से बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं।