फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two policemen chased by crooks injured in an accident

बदमाश का पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मी हादसे में घायल

Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two policemen chased by crooks injured in an accident
बदमाश का पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मी हादसे में घायल
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बदमाश की सूचना पर उत्तराखंड के लक्सर पहुंचे थाने के दो पुलिसकर्मी बदमाश का पीछा करते समय अचानक बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुरकाजी लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गंगनहर पटरी मार्ग पर 23 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मुठभेड़ में फरार हुआ बदमाश लक्सर में छिपा हुआ है। इस पर थाने के चार पुलिसकर्मी दो बाइकों पर लक्सर में बदमाश के छिपने के ठिकाने पर जा पहुंचे। वहां जैसे ही बदमाश ने पुलिसकर्मियों को देखा वह बाइक पर भाग निकला, पुलिसकर्मियों ने पीछा किया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की एक बाइक फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक पर सवार कांस्टेबल राहुल शर्मा व जितेंद्र तेवतिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस बुधवार को लक्सर पहुंची और दोनों घायल पुलिसकर्मियों को पुरकाजी लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जिस बदमाश का पुलिसकर्मी पीछा कर रहे थे, वह बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर होकर जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed