{"_id":"5fee230d8ebc3e3c4e0f9dc5","slug":"two-people-including-woman-died-from-corona-muzaffarnagar-news-mrt5183157142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से महिला सहित दो लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की चपेट आकर महिला समेत दो मरीजों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है। उधर, 18 नए मरीज कोरोना के मिले हैं। जनपद में अभी भी 320 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शाहपुर के गांव गोयला निवासी 87 साल के ग्रामीण को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 20 दिसंबर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा शहर के जनकपुरी निवासी 35 साल की महिला भी जांच में कोरोना पॉजिटिव आई थी। 27 दिसंबर को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, बृहस्पतिवार को जांच में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहरी क्षेत्र में 15 मरीज मिले। बघरा में एक, खतौली में एक और पुरकाजी में एक मरीज मिला है। 11 मरीजों का ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। जिले में अभी तक 8043 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। इनमें से 7620 मरीज ठीक हो गए है, जबकि अभी भी 320 एक्टिव केस है। इन मरीजों का उपचार चल रहा है।