फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people died in road accidents in Muzaffarnagar

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents in Muzaffarnagar
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। दो अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बाइकों की रफ्तार दोनों हादसों की वजह रही।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी सनी (26) शुक्रवार को अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर के गांव पचेंडा गया था। देर रात दोनों युवक बाइक से ही घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने काफी रफ्तार से बाइक दौड़ाई हुई थी। पचेंडा में ही जनता इंटर कॉलेज के पास उनकी बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में सिर लोहे के खंभे से टकराने से सनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना निवासी आबाद शुक्रवार को नवविवाहित पत्नी नरगिस (21) के साथ बाइक पर उसके मायके फलावदा, मेरठ गया था। शनिवार शाम वह फलावदा से खतौली होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों दभेड़ी गांव के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों जैसे ही सड़क पर गिरे, तभी आ रहे ट्रक ने नरगिस को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई सेे इंकार कर शव को अलीपुर अटेरना ले गए, जहां गमगीन माहौल में शव सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल अधेड़ की मौत
सिखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी जगपाल (55) बृहस्पतिवार को बाइक पर किसी काम से शहर आया था। शाम को घर लौटते हुए गांव भटौड़ा के निकट अचानक बाइक के सामने सांड़ आ गया, जिनकी टक्कर में जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed