{"_id":"66c3d279800e5e695101f5d4","slug":"two-parties-fight-on-suspicion-of-making-a-video-two-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-128245-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वीडियो बनाने के शक पर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वीडियो बनाने के शक पर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
Tue, 20 Aug 2024 04:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव सठेड़ी में बुआ के बेटे के आने का बहन के साथ इंतजार कर रहे युवक पर पड़ोसी दुकानदार युवक ने वीडियो बनाने का आरोप लगाया। पीड़ित युवक ने इससे इनकार किया लेकिन दुकानदार युवक नहीं माना। आरोप है कि उसने पीड़ित युवक के सिर पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए।
गांव सठेड़ी निवासी हर्ष उर्फ शानू पुत्र प्रवीण अपनी बहन के साथ बस स्टैंड पर खड़ा था। दोनों बहन भाई गढ़ी सखावत से आने वाले अपनी बुआ के बेटे आशीष का इंतजार कर रहे थे। शानू अपने मोबाइल पर बात करने लगा तभी पास में कारपेंटर की दुकान करने वाले शमीम पुत्र मीरू ने उस पर उसकी वीडियो बनाने का आरोप लगाया। उसने गाली गलौज की। शानू ने वीडियो बनाने से इनकार किया। आरोप है कि शमीम ने शानू के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच आशीष मौके पर पहुंच गया। तब शमीम पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष से हर्ष उर्फ शानू तथा दूसरे पक्ष से शमीम घायल हो गए। मारपीट के दौरान मची भगदड़ में शमीम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शमीम को सेंट फ्रांसिस अस्पताल खतौली तथा दूसरे घायल हर्ष उर्फ शानू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी गई है।