फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two other people were also injured in the fight, police engaged in investigation

रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, चाकू लगने से एक घायल, रेफर

Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two other people were also injured in the fight, police engaged in investigation
देवबंद। फुलास अकबरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दो लोग मारपीट में घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फुलास अकबरपुर गांव निवासी अबुसेम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया की उसकी गांव के सलमान से गाली गलौज और मारपीट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है की बुधवार को वह घर में बैठा हुआ था। तभी सलमान अपने तीन साथियों के साथ घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर छोटा भाई आकिब और नासिर बीच बचाव को आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं एक आरोपी ने आकिब पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और सीने पर वार होने के चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आस पडोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल आकिब को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच उपरांत दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed