फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two nomination papers returned, election marks allotted

दो नामांकन पत्र वापस, चुनाव चिन्ह का आवंटन

Fri, 28 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two nomination papers returned, election marks allotted
खतौली। नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब चार में से दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गए। दोनों को चुनाव चिह्लन का आवंटन भी कर दिया गया है। दोनों प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि पद की एक सीट के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति खतौली में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन लाल ने बताया कि शुक्रवार को अजय कुमार ककराला तथा श्याम पाल ताजपुर ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। इस चुनाव में विजय कुमार ककराला और भाजपा समर्थित विनोद कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। एक सितंबर को चुनाव संपन्न कराया जाएगा तथा इसी दिन मतों की मतगणना करा कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में 592 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed