फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two murderers arrested in an encounter

बडौदा गांव के शाहरूख हत्याकांड का खुलासा

Wed, 24 Jun 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two murderers arrested in an encounter
बुढ़ाना में पुलिस द्वारा पकड़े गए बड़ौदा गांव के शाहरूख हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए बड़ौदा गांव के शाहरुख हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग रस्सी भी बरामद की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा में 15 जून को शाहरुख पुत्र मैनुद्दीन की गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के बाहर गन्ना क्रेय केंद्र के मैदान में गड्ढे में मिला था। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए ग्रामीणों के भारी विरोध झेलना पड़ा था। रिपोर्ट मृतक के पिता ने अज्ञात में दर्ज करवाई थी। बुधवार को प्रेस वार्ता में सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शाहरुख हत्याकांड की जांच में बड़ौदा गांव के ही रविशंकर उर्फ बंटी पुत्र चरण सिंह व सागर उर्फ विनय पुत्र संजीव के नाम प्रकाश में आए थे। बुधवार सुबह सवा नौ बजे दोनों आरोपियों के बड़ौदा के जंगल में होने की सूचना मिली। नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने शाहरुख की हत्या का अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि 15 मार्च को भी रविशंकर उर्फ बंटी ने शाहरुख को गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया था, जिसे रविशंकर ने स्वीकार किया। सीओ ने बताया कि शाहरुख की फांसी का फंदा लगाकर हत्या की गई थी। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग रस्सी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई शाहरुख की हत्या
बुढ़ाना। सीओ ने बताया कि शाहरुख की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी सागर के चाचा सुधीर की कई साल पहले हत्या हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सागर को आशंका थी कि उसके चाचा की हत्या शाहरुख के पिता व चाचा ने की है। उस घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया था। उसी रंजिश को लेकर सागर ने रविशंकर उर्फ बंटी को साथ लेकर शाहरुख की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इस हत्या में गांव के ही इरफान उर्फ बिहारी का नाम भी चर्चा में आया था। इसी कारण इस घटना की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed