फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two more cases of nuisance registered

उपद्रव प्रकरण में दो और मुकदमे दर्ज

Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two more cases of nuisance registered
उपद्रव प्रकरण में दो और मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर में हुए उपद्रव प्रकरण में दो और मुकदमे सिविल लाइंस थाने में दर्ज किए गए। मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी पीड़ितों ने अज्ञात पर घर में घुसकर जबरदस्त तोड़फोड़ करने व उससे करीब 58 लाख रुपये का नुकसान होने का आरोप लगाया है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर की दोपहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। उक्त प्रकरण में मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मोहल्ला जसवंतपुरी (कच्ची सड़क, पेड़ वाली गली) निवासी इंतसार ने बताया कि 20 दिसंबर की देर रात अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए और घर में खड़ी नई कार के साथ ही सभी सामान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि उपद्रवी घर से लाखों कीमत के नकदी-जेवरात भी लूट ले गए। उपद्रव में इंतसार ने करीब 35 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। उधर, जसवंतपुरी के ही हामिद हसन ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर में भी देर रात अज्ञात उपद्रवी घुस गए और घर में जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही नकदी-जेवरात भी लूट ले गए। पीड़ित ने उपद्रव में करीब 23 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है। पुलिस ने उक्त दोनों मुकदमे दर्ज कर इनकी एफआईआर कॉपियां भी उपद्रव की जांच कर रही एसआईटी को भेज दी है।
विज्ञापन

45 तक पहुंची कुल मुकदमों की संख्या
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुए दो और मुकदमों के बाद उपद्रव के कुल दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इनमें से 39 मुकदमे थाना सिविल लाइंस और छह मुकदमे शहर कोतवाली में दर्ज किए गए हैं। उक्त सभी मामलों की जांच एसआईटी द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed