फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two miscreants named in the couple's murder case arrested

दंपती हत्याकांड के नामजद दो बदमाश दबोचे

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants named in the couple's murder case arrested
जानसठ। पुलिस ने मुठभेड़ में दंपती हत्याकांड के नामजद दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से आलाकत्ल बरामद भी किया।
विज्ञापन

सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि जानसठ कोतवाली के गांव खलवाड़ा-मेहलकी मार्ग पर 26 अप्रैल को दिनदहाड़े मंसूरपुर के गांव जोहरा के रहने वाले हरपाल सैनी व उसकी पत्नी कौशल की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। दंपती मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश होकर खलवाड़ा लौट रहे थे। हरपाल अपनी पत्नी कौशल के साथ ससुराल खलवाड़ा में डेढ़ माह से रह रहा था। मृतक कौशल के भतीजे खलवाड़ा निवासी सुबोध ने गांव जोहरा के रहने वाले विनीत सहित दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर राजपुर कलां मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपी मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी अविनाश उर्फ गेंडा और वुशू है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों बदमाशों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस सहित चोरी की बाइक भी बरामद की। उन्होंने बताया कि हत्या में नामजद आरोपी विनीत को पूर्व में ही खतौली पुलिस मुठभेड़ में जेल भेज चुकी है। गेंडा के खिलाफ जानसठ के अलावा मंसूरपुर थाने में सात और वीशू के खिलाफ मंसूरपुर पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed