फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two lakh rupees given from pension amount

पेंशन राशि से दिए दो लाख रुपये

Sat, 18 Apr 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees given from pension amount
पेंशन राशि से दिए दो लाख रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तीन मई तक लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई संगठन आगे आए हैं। राशन एवं कोरोना से बचाव के लिए सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

शनिवार को मुजफ्फरनगर के गांव कवाल के जूनियर हाईस्कूल की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या सुखदा कुमारी शर्मा ने अपनी पेंशन धनराशि में से दो लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए। दोनों कोष में एक-एक लाख रुपये की राशि दी। सुखदा कुमारी शर्मा के पति पंडित वेद प्रकाश शर्मा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब वह अपने परिवार के साथ कृष्णापुरी में रहते हैं। उधर, शनिवार को भाजपा नेता श्रीभगवान शर्मा ने सरवट गांव के मोहल्ला बचन सिंह कालोनी में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि जब से लाकडाउन लागू है वे लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। उनके साथ ग्राम प्रधान उषा शर्मा, ऋषभ शर्मा, सोहनबीर सिंह, हरपाल शर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, समेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed