{"_id":"60c4f8828ebc3e3ba2068877","slug":"two-kutcha-houses-fell-in-the-rain-muzaffarnagar-news-mrt5424604132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में बारिश से दो कच्चे मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में बारिश से दो कच्चे मकान गिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में दो कच्चे मकान गिरे
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में बारिश में दो कच्चे मकान गिर गए। मकानों में रखा सामान भीग गया।
कस्बे में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जोरदार बारिश हुई, जिसमें मोहल्ला हलवाईयान में शाहजहान और नौशाद के मकान की जर्जर पड़ी दीवार गिर गई। घर में रखे कपड़े आदि अन्य घरेलू सामान भीग गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर चेयरमैन पीड़ितों के घर पहुंचे और उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि दोनों लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना में फार्म भरवा रखे हैं। इसके अलावा भी रफीक का मकान बेहद जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। उसका भी फार्म भरवा रखा है। मगर, डूडा विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनके आवास स्वीकृत नहीं हो रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि डूडा विभाग के कर्मचारी से बात हुई है। मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इस संबंध में डूडा विभाग के जेई अमर अग्रवाल का कहना है कि उनके आवास क्यों नहीं बने इसकी जांच की जाएगी। पीड़ितों के आधार कार्ड मांगे गए हैं। जल्द ही आवास स्वीकृत कराने के प्रयास किये जायेंगे।