फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in separate accidents

Muzaffarnagar News: अलग अलग हादसे में दो की मौत

Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two killed in separate accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थान पर एक बालक व युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव शेर नगर निवासी हाशिम अली का इकलौता बेटा अरमान (09) शाम को पास के ही एक प्लाट में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह सड़क पर जा पहुंचा तब उसे एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बालक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बालक के परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। गणमान्य लोगों के कहने पर शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

इसके अलावा गांव जटमुझेडा निवासी अमित कुमार शाम के समय अपने भतीजे साजन के साथ बाइक पर कूकड़ा से अपने गांव जा रहा था। हाईवेे पर वह लघुशंका करने के लिए रुक गए। साजन बाइक के पास खड़ा रहा तभी एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed